79 मजेदार और रोचक तथ्य – Interesting Facts In Hindi

Ajab Gajab facts

Contents

पेड़ पौधों के बारे में रोचक तथ्य

  1. दुनिया के 85 प्रतिशत पौधे समुद्र के अंदर पाये जाते हैं।
  2. नींबू में स्ट्राबेरी के मुकाबले अधिक शक्कर होती है। 
  3. हम सभी को संगीत सुनना अच्छा लगता है पर क्या आप जानते हैं यदि फूलों को संगीत सुनाया जाए तो वे ज्यादा जल्दी बढ़ते हैं।
  4. आप जानते होंगे कि टॉयलेट में टॉयलेट पेपर का प्रयोग भी किया जाता है पर क्या आप जानते हैं की प्रति दिन 27,000 वृक्ष केवल टॉयलेट पेपर बनाने के लिए काट दिए जाते हैं।

पंछियों के बारे में रोचक तथ्य

  1. शुतुरमुर्ग की आंख उसके दिमाग से बड़ी होती है। 
  2. पक्षियों को निगलने के लिए ग्रेविटी की जरूरत होती है।
  3. तोते इंसानो की तरह अपने बच्चों को एक नाम देते है। और उम्र भर उनका वही नाम रहता है।
  4. इंसानो की तरह तोते भी मोटापे की बीमारी का शिकार होते हैं।
  5. धरती पर पहला ऐसा जानवर जिसने कोई सवाल पूछा हो, वो एक तोता है। ‘Alex’ नाम के इस अफ्रीकी तोते ने पूछा कि ‘वह किस रंग का है’। इस तोते के पास इतना दिमाग है की 7 रंग और 35 अलग-अलग आकर पहचान सकता है।
  6. दुनिया का सबसे भारी तोता ‘Kakapo’ इतना भारी है कि उड़ ही नहीं पाता। इसका वजन लगभग एक बिल्ली के वजन के बराबर है।
  7. पक्षियों में केवल तोता ही ऐसा पक्षी है जो जम्हाई लेता है।
  8. पक्षियों के कान उनके पंखों के नीचे छिपे होते हैं।
  9. ‘काली मैना’ प्रतिदिन 30 ग्राम कीड़े खा जाती है, अतः यह फसलों की रक्षक कहलाती है।
  10. उल्लू’ अपना शिकार नोंचकर नहीं खाता बल्कि पूरा का पूरा निगल जाता है।
  11. पक्षी अपने वजन के आनुपातिक दृष्टिकोण से इंसानो से ‘72 गुना’ अधिक शक्तिशाली होते हैं।
  12. नकल करने में कुशल पक्षी ‘लायर बर्ड’ ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। यह दूसरे पक्षियों के गाने, कुत्ते के भौंकने तथा गुजरती हुई कारों के हॉर्न की आवाज़ की नकल कर लेता है।
  13. एक मामूली चिड़िया प्रतिदिन अपने वजन के बराबर खाना खा जाती है, जबकि 50 किग्रा. का मनुष्य 50 किग्रा. भोजन नही खा सकता।
  14. अधिकतर पंछियों के लिए चॉकलेट जहर होता है . इसमें theobromine और caffeine नामक दो रसायन होते हैं, जिनको इंसान तो पचा सकता है लेकिन पंछी और कुत्ते नहीं ।

जानवरों के बारे में रोचक तथ्य

  1. भालू के 42 दांत होते हैं। 
  2. गाय सीढ़ी पर आसानी से चढ़ सकती है लेकिन सीढ़ी से उतर नहीं सकती। 
  3. मेंढ़क आंख बंद करके ही कुछ निगल सकता है। बिना आँख बंद किये नहीं निगल सकता।
  4. जिराफ की जीभ 21 इंच लंबी होती है। जिससे वो अपना कान भी साफ कर सकता है। 
  5. ऊंटनी के दूध का दही नहीं जमता। 
  6. हाथी पूरे दिन यानि कि चौबीस घंटों में सिर्फ 3 से 4 घंटे के लिए सोता है। 
  7. मगरमच्छ अपनी जीभ नहीं हिला सकता। 
  8. बिल्ली के हर कान में 32 मांसपेशियाँ होती हैं। जबकि इंसानो के कान में केवल 6। 
  9. बिल्लियां अपनी जिंदगी का 66 प्रतिशत हिस्सा सोते हुए गुजारती हैं। 
  10. केकड़े का खून रंगहीन होता है लेकिन ऑक्सीजन मिलने के बाद यह नीला हो जाता है। 
  11. कई लाख साल पहले घोड़े बिल्ली के जितने बड़े होते थे।
  12. लगभग 12000 साल पहले कंगारुओं का आकर दरियाई घोड़े जितना होता था।
  13. ऑक्टोपस के पास तीन दिल होते हैं !

इंसानों के बारे में रोचक तथ्य

  1. औसतन लोग बिस्तर में जाने के 7 मिनिट के अंदर सो जाते हैं।
  2. दुनिया में 11 प्रतिशत लोग बाएं हाथ का इस्तेमाल करते हैं।
  3. अगस्त में सबसे ज्यादा लोग पैदा होते हैं।
  4. एक दिन में आप इतनी बार पलके झपकाते हैं कि वह आधे घंटे की आंखें बंद होने के बराबर होता है।   
  5. खाने का स्वाद उसमें सलाइवा (लार) मिलने के बाद ही आता है। 
  6. औसतन इंसान के दिमाग में 78 प्रतिशत पानी होता है। 
  7. इंसान की जीभ का घाव सबसे अधिक तेजी से ठीक होता है। 
  8. दुनिया के आठ प्रतिशत लोगों में एक अतिरिक्त पसली होती है।
  9. एक इंसान के पैर के पंजे में 26 हड्डियां होती हैं। 
  10. औसतन इंसान जिंदगी के 25 साल सोते हुए बिताता है। 
  11. इंसान के शरीर की सबसे छोटी हड्डी कान में होती है। 
  12. आपके शरीर का खून दिन भर में पूरे शरीर का लगभग 1000 चक्कर काटता है।

धरती के बारे में रोचक तथ्य

  1. धरती पर हर मिनट में 6,000 बार बिजली गिरती है। 
  2. अगर हम सूर्य को एक क्रिकेट की गेंद मान ले तो पृथ्वी का आकर एक धूल के कण के बराबर होगा।
  3. क्या आप जानते हैं की पृथ्वी 4.56 बिलियन वर्ष पुरानी है जो कि चंद्रमा और सूर्य के समान आयु की है।
  4. पृथ्वी पर करीब 8.7 मिलियन प्रकार की जीवित प्रजातियाँ है, जिनमें से 2.2 मिलियन तो केवल महासागरों में पाई जाती हैं।
  5. पृथ्वी के तीन चौथाई हिस्से में जल है, पृथ्वी पर मौजूद कुल पानी में से 97 प्रतिशत पानी खारा है। इसी कारण से हमारे पास पीने लायक केवल 1 प्रतिशत पानी है।
  6. धरती पे जितना भार सारी चीटीयों का है उतना ही सारे मनुष्यो का है।

दुनिया के बारे में रोचक तथ्य

  1. ऑस्ट्रेलिया का शुरूआती नाम न्यूहोलेंड था। 
  2. दुनिया में सबसे ज्यादा चॉकलेट स्विट्जरलैंड में खाई जाती है। यहां हर व्यक्ति एक साल में लगभग 10 किलो चॉकलेट खा जाता है।
  3. ऑस्ट्रेलिया अकेला ऐसा महाद्वीप है जहां कोई भी सक्रिय ज्वालामुखी नहीं है। 
  4. दुनिया की सबसे लंबी सड़क टोरंटो की योंगे सड़क है। कनाडा स्थित यह सड़क 1,896 किमी लंबी है।
  5. प्राचीन समय में ग्रीस के लोग मानते थे कि इंसानो का मांस खाने से इंसान भेड़िया बन जाता है।
  6. उत्तर कोरिया और क्यूबा पूरी दुनिया में दो ही ऐसे देश हैं जहाँ आप Coca-Cola नहीं खरीद सकते।
  7. विश्व की सबसे लम्बे शब्द के नाम वाली जगह न्यूज़ीलैण्ड में है, इसके नाम में कुल 85 अक्षर हैं।
  8. सबसे लम्बे नाम का गांव इंग्लैण्ड में है इसके नाम में कुल 58 अक्षर हैं।
  9. दुनिया में सबसे खुशहाल देश है आइसलैंड और अकेला ऐसा देश जिसकी कोई सेना नहीं है।
  10. भारत ने अपने आखिरी 10000 (दस हज़ार) वर्षों के इतिहास में कभी किसी देश पर हमला नहीं किया। जबकि सबसे ज्यादा हथियार भारत ही खरीदता है।

विज्ञान के रोचक तथ्य

  1. आग उपर की तरफ, नीचे की अपेक्षा अधिक तेजी से बढ़ती है। 
  2. शहद एकमात्र ऐसा प्राकृतिक पदार्थ है जो कभी खराब नहीं होता। 
  3. दुनिया के सभी कीड़ों की 6 टांगे होती हैं। जी नहीं मकड़ी कीड़ा नहीं है, इसे जानवरों के “Arachnids” class के अंतर्गत रखा गया है।
  4. केवल एक अंतरिक्ष सूट बनाने में लगभग 78 करोड़ रूपये लगते हैं।
  5. हर घंटे में हमारा ब्रह्मांड एक अरब मील तक फैल जाता है।
  6. रबर के आविष्कार से पहले पेंसिल का आविष्कार हुआ था। पेंसिल से लिखे शब्दों को मिटाने के लिए पहले ब्रेड का इस्तेमाल किया जाता था।
  7. क्या आप जानते हैं कि वैज्ञानिकों ने एक ऐसी खोज की है जिसकी मदद से आप अपने मोबाईल फोन को अपने यूरिन (पेशाब) से भी चार्ज कर सकते हैं।
  8. बारिश के पानी में विटामिन बी 12 पाया जाता है जो की शरीर के लिए लाभदायक होता है।
  9. वैज्ञानिक एक दिन में लगभग 41 नए जीवों और वनस्पतियों की खोज करते हैं।
  10. आपको शायद यकीन न आये ! पर यह सच है की जब चांद ठीक आपके सर के ऊपर होता है तब आपका वजन थोड़ा कम हो जाता है।
  11. एक अनुमान लगाया जा रहा है की सूरज आने वाले 5 अरब वर्षो तक ही प्रकाश दे पायेगा उसके बाद उसकी ऊर्जा समाप्त हो जाएगी।

अन्य मजेदार तथ्य

  1. हवायन भाषा में सिर्फ 13 अक्षर होते हैं। 
  2. स्पंज यानि सोख्ता ठंडे पानी के मुकाबले गर्म पानी ज्यादा सोखता है। 
  3. जिस दिन आपका जन्मदिन होता है उसी दिन नौ मिलियन और लोगों का भी जन्मदिन होता है।
  4. टीवी देखने के अपेक्षा आप सोने में आप ज्यादा कैलोरी जलाते हैं।
  5. मिक्की माउस का इटली में टोपोलिनो नाम है। 
  6. अंग्रेजी अल्फाबेट का सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला अक्षर E है।
  7. शादी के बाद पति पत्नी में सबसे पहली लड़ाई का कारण अधिकतर मामलों में पैसा होता है।  
  8. कोका-कोला में शुरूआत में कोकीन मिला होता था।
  9. दुनिया में 200 करोड़ से ज्यादा लोग नियमित रूप से भोजन के तौर पर कीड़े खाते हैं।

4 thoughts on “79 मजेदार और रोचक तथ्य – Interesting Facts In Hindi”

  1. Hi its a Great work and Nice Article . it is very helpful and provides information
    I am very inspired by you . I hope you write more and more articles like this.

    Reply

Leave a Comment