स्वामी विवेकानन्द के प्रेरक-प्रसंग -life story

स्वामी विवेकानंद ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने पूरे विश्व में भ्रमंण कर भारत के गौरव को बढ़ाया। 39 वर्ष की अल्पायु में इस दुनिया को छोड़ जाने के बाद भी उनके विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा-स्रोत बने हुए हैं। यहां हम उनके जीवन से जुड़े 3 छोटे-छोटे प्रसंग प्रस्तुत कर रहे हैं।

हम छोटों से भी सीख सकते हैं

एक बार कि बात है। स्वामी विवेकानन्द भारत भ्रमण करते हुए खेतरी के राजा के पास गए। राजा ने उनका बहुत सम्मान किया। राजा को उन्होंने अत्यन्त प्रभावित किया। उनके सम्मान में एक भजन गायिका नर्तकी बुलायी गयी। जब उन्होंने नर्तकी को देखा इच्छा हुई, अब यहाँ से चलें।

राजा ने साग्रह उन्हें बैठा लिया। नर्तकी ने गाना शुरू किया, ‘प्रभुजी अवगुन चित ना धरो‘ भाव था, ‘हे नाथ! आप समदर्शी हैं, लोहा कसाई की कटार में है, वही मन्दिर के कलश में है। पारस इसमें भेद नहीं करता। वह दोनों को अपने स्पर्श से कुन्दन बना देता है। जल यमुना का हो या नाले का, दोनों जब गंगा में गिरते हैं, गंगा-जल हो जाते हैं।’ हे नाथ फिर यह भेद क्यों? आप मुझे शरण में लीजिए।’ यह सुनकर स्वामी जी की आँखों से अश्रुधरा बह चली। एक संन्यासी को सचमुच एक नर्तकी के द्वारा अट्ठैत वेदान्त की शिक्षा मिली।

प्रभावशाली भाषण के लिए भाव चाहिए

यह प्रसंग स्वामीजी द्वारा शिकागो के विश्व धर्म सम्मेलन में दिये गए विश्व प्रसिद्ध भाषण से जुड़ा हुआ है।

आज वह शुभ घड़ी आ पहुँची। स्वामी विवेकानन्द देश-विदेश के प्रतिनिधियों के साथ मंच पर विराजमान हैं। हर धर्म के प्रतिनिधि को कुछ मिनटों में अपना परिचय देना है। एक-एक कर प्रतिनिधि उठते हैं, अपना परिचय देते हैं, बैठ जाते हैं, विवेकानन्द भी उठे और प्रथम शब्द उनके मुख से निकला- ‘प्रिय, अमरीका के भाइयो एवं बहनो!‘ जैसे ही ये शब्द इनके मुख से निकले सभाकक्ष तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा। कुछ लोग खड़े होकर इनका अभिनन्दन करने लगे। तालियों का स्वर बढ़ता ही जा रहा था। इसका शाश्वत संदेश है- दूसरों को समझो, ग्रहण करो, दूसरों की भावनाओं का आदर करना सीखो। हिन्दू को न बौद्ध बनने की आवश्यकता है, न बौद्ध बौद्ध को ईसाई, सभी धर्म अपनी जगह ठीक हैं। एक-दूसरे को जानने समझने की आवश्यकता है’ उन्होंने अन्तिम शब्द कहे,

“Upon the banner in every religion will soon be written instead of resistance- Help and not fight, assimilation and not destruction, harmony and peace and not dissension.”

‘भाइयों और बहनों’ का पावन सम्बोधन अमरीका वासियों की हृदय को छू गया। दूसरे दिन समस्त अखबारों के मुख्य पृष्ठ पर स्वामी विवेकानन्द का ही चित्र छपा था। रोमां रोलां (Romain Rolland) ने इसीलिए कहा था

“He had a genius of arresting words and burning phrases hammered out white hot in the forge of his soul so that they trans pierced thousands.”

Leave a Comment