मच्छर के बारे में तथ्य । Mosquito In Hindi

#Mosquito Most Dangerous Animal facts hindi

क्या आप जानते हैं दुनिया का सबसे खतरनाक जीव कौन सा है?

मच्छर, जी हाँ मच्छर दुनिया का सबसे खतरनाक जीव है। इस पर यकीन करना मुश्किल हो रहा होगा की एक छोटा सा जीव कैसे खतरनाक हो सकता है। लेकिन ये सच है। विश्व स्वास्थ संगठन WHO(World Health Organization) के अनुसार हर साल दुनिया में मच्छर के कारण 10 लाख से ज्यादा लोग मरते हैं। इनमे से अधिकतर मलेरिया के कारण मरते है। जो धरती के और भी किसी जीव से बहुत ज्यादा है।

तो चलिए इन जालिम, बेगैरत, खून चूसने वाले राक्षओं के बारे और भी जानते हैं।
  1. धरती पर 3500 से भी ज्यादा प्रकार के मच्छर मौजूद है, ये 20 करोड़ साल पहले धरती पर आए थे।
  2. मच्छर इंसान की सांस भी सूंघ सकते है, ये 75 feet दूर से CO2 सूंघ लेते है।
  3. मच्छर 2 फीट प्रति सेकंड की स्पीड से उड़ते है और ये 40 फीट से ऊपर नही उड़ सकते, ये अपने जन्म स्थान से 1 मील तक के एरिया में ही उड़ते है।
  4. केवल मादा मच्छर (female mosquito) ही खून चूसती है, नर मच्छर तो शाकाहारी होते है।
  5. मच्छर लगभग 16 मिलीमीटर लंबे और 2.5 मिलीग्राम वजनी होते है।
  6. मच्छर अपने एक बार के डंक से 0.001 से 0.1 मिलीलीटर तक खून चूसते है।
  7. जब मच्छर खून के लिए ज्यादा ही उतावले हो जाते है तो ये कपड़ो में से भी डसने लगते है।
  8. मादा मच्छर एक साथ 300 अंडे से सकती है यह अपने जीवन में करीब 500 अंडे पैदा करती है।
  9. यदि मच्छरों को खून ना मिले तो ये नए बच्चे नही पैदा कर सकते।
  10. एक मादा मच्छर की उम्र लगभग 2 महीने की और नर मच्छर की उम्र लगभग 15 दिन की होती है।
  11. मच्छर के पंख एक सेकंड में 500 बार फड़फड़ाते है।
  12. मच्छर अपने वजन से तीन गुना ज्यादा खून चूस सकते है।
  13. किसी भी और रंग की बजाय मच्छर नीले रंग की तरफ ज्यादा आकर्षित होते है।
  14. 1,200,000 मच्छर आपका पूरा खून चूस जाएंगे।
  15. मच्छर के 6 पैर होते है और 47 दांत होते है।
  16. O’ ब्लड ग्रुप वाले लोगों को ज्यादा मच्छर काटते है।
  17. मच्छर उन लोगों की तरफ ज्यादा आकर्षित होते है जिन्होनें अभी-अभी केला खाया है।
  18. यदि धरती पर मौजूद सभी मच्छरों को मारकर एक फुटबाॅल के मैदान में इकट्ठा कर लिया जाए तो पांच किमी ऊँचा ढेर लग जाएगा।
  19. आइसलैंड अकेला ऐसा देश है जहाँ मच्छर नही पाए जाते।
  20. इतिहास में हुए सभी युद्धों से ज्यादा मौतें मच्छरों के काटने से हुई है।
  21. मच्छर से होने वाली बीमारी मलेरिया से हर साल 10 लाख लोगों की मौत हो रही है, अगर सिर्फ अफ्रीका की बात करे तो हर 45 सेकंड में एक मौत।
  22. यदि मच्छर के काटने वाली जगह पर खुजली हो रही है तो वहाँ पर चम्मच को थोड़ा-सा गर्म करके लगा लिजिए, खुजली बंद हो जाएगी।

Leave a Comment