विज्ञान के दिलचस्प तथ्य – Interesting facts about science

science written on a blue background

विज्ञान ने हमें बहुत कुछ दिया है, आज का युग विज्ञान का युग है। विज्ञान के अनगिनत आविष्कारों के कारण मनुष्य का जीवन पहले से अधिक आरामदायक हो गया है। आज हम आपको उसी विज्ञान के बारे कुछ रोचक और अचंभि कर देने वाले तथ्य बताएंगे। इन मजेदार तथ्यों का आंनद लीजिये और अपने दोस्तों को भी बताईये।

  1. क्या आप जानते हैं की पृथ्वी 4.56 बिलियन वर्ष पुरानी है जो कि चंद्रमा और सूर्य के समान आयु की है।
  2. हर घंटे में हमारा ब्रह्मांड एक अरब मील तक फैल जाता है।
  3. हमारे ब्रह्माण्ड में 100 अरब आकाशगंगाएं हैं।
  4. अब तक का सबसे लंबा पेड़ एक ऑस्ट्रेलियाई नीलगिरी था – 1872 में इसे 435 फीट लंबा मापा गया था।
  5. रबर के आविष्कार से पहले पेंसिल का आविष्कार हुआ था। पेंसिल से लिखे शब्दों को मिटाने के लिए पहले ब्रेड का इस्तेमाल किया जाता था।
  6. डीएनए की आणविक संरचना सबसे पहले 1953 में वाटसन और क्रिक द्वारा निर्धारित की गई थी।
  7. हम सभी जानते हैं की बच्चे जब पैदा होते हैं तो उनके दांत नहीं होते, पर क्या आप जानते हैं की पैदा होने वाले 2000 बच्चों में से एक बच्चा ऐसा होता है जो दांत के साथ पैदा होता है।
  8. हम सभी जानते हैं की बच्चे जब पैदा होते हैं तो उनके दांत नहीं होते, पर क्या आप जानते हैं की पैदा होने वाले 2000 बच्चों में से एक बच्चा ऐसा होता है जो दांत के साथ पैदा होता है।
  9. महान वैज्ञानिक गैलीलियो द्वारा 1607 में थर्मामीटर का आविष्कार किया गया था।
  10. पहला हृदय प्रत्यारोपण क्रिश्चियन बार्नार्ड ने सन 1967 में किया जिसमे मरीज 18 दिनों तक जीवित रहा।
  11. हम सभी जानते हैं की कुत्ते में सूघने की क्षमता मनुष्य से ज्यादा होती है पर क्या आप जानते हैं की एक कुत्ते में सूघने की क्षमता मनुष्य की तुलना में 1,000 गुना अधिक होती है।
  12. कुत्ते उन आवाजों को भी आसानी से सुन सकते हैं जिन्हें इंसान नहीं सुन सकते।
  13. मुर्गी पहले आई थी या अंडा ? वैज्ञानिकों ने इस बात का पता लगाया है की मुर्गी पहले आई थी न कि अंडा ! क्योंकि अंडे के खोल में पाया जाने वाला प्रोटीन सिर्फ मुर्गी द्वारा निर्मित किया जाता है।
  14. क्या आप जानते हैं कि वैज्ञानिकों ने एक ऐसी खोज की है जिसकी मदद से आप अपने मोबाईल फोन को अपने यूरिन (पेशाब) से भी चार्ज कर सकते हैं।
  15. जब आप इस वाक्य को पढ़ चुके तब तक सूर्य के मिलियन बिलियन न्यूट्रिनो आपके शरीर से गुजर जायेंगे।
  16. शोधकर्ताओं के मुताविक एड्स का पहला मामला 1920 में कांगो के शहर किंशासा में सामने आया था।
  17. ये सभी जानते हैं की शराब के नशे से हमारा दिमाग काम करना कम कर देता हैं, पर क्या आप जानते हैं कि शराब का असर दिमाग पर होने में सिर्फ छह मिनट का समय लगता है।
  18. बारिश के पानी में विटामिन बी 12 पाया जाता है जो की शरीर के लिए लाभदायक होता है।
  19. वैज्ञानिक एक दिन में लगभग 41 नए जीवों और वनस्पतियों की खोज करते हैं।
  20. पृथ्वी पर करीब 8.7 मिलियन प्रकार की जीवित प्रजातियाँ है, जिनमें से 2.2 मिलियन तो केवल महासागरों में पाई जाती हैं।
  21. आप जानते होंगे कि टॉयलेट में टॉयलेट पेपर का प्रयोग भी किया जाता है पर क्या आप जानते हैं की प्रति दिन 27,000 वृक्ष केवल टॉयलेट पेपर बनाने के लिए काट दिए जाते हैं।
  22. साल्मन (salmon) मछली खाने से बाल तेजी से बढ़ते हैं।
  23. क्या आप जानते हैं की जब हम छीकते हैं तो उसकी रफ़्तार 100 मील प्रति घंटा होती है।
  24. आपने शुक्र ग्रह का नाम सुना होगा पर क्या आप जानते हैं की शुक्र ग्रह का एक दिन धरती के 1 साल के बराबर होता है !
  25. हम जानते हैं कि पृथ्वी के तीन चौथाई हिस्से में जल है। इसीलिए जब अंतरिक्ष यात्रियों ( एस्ट्रोनॉट्स ) ने अंतरिक्ष से पृथ्वी को देखा, उन्हें यह अधिकतर नीली ही दिखाई दी और इसका नाम ‘ब्लू प्लेनेट’ पड़ गया।
  26. 16 दिसंबर 1811 को न्यू मैड्रिड में आया 7.9 रिक्टर के भूंकप की वजह से मिसीसिपी नदी उल्टी बहने लगी थी।
  27. हम सभी को संगीत सुनना अच्छा लगता है पर क्या आप जानते हैं यदि फूलों को संगीत सुनाया जाए तो वे ज्यादा जल्दी बढ़ते हैं।
  28. यह सभी जानते हैं की बम का पता लगाने के लिए कुत्तों को ट्रेनिंग दी जाती है। पर क्या आप जानते हैं कि मधुमक्खियों को भी इसके लिए ट्रेनिंग दी जाती है।
  29. आप आग पैदा करने वाले बहुत से तरीकों के बारे में जानते होंगे पर क्या आप जानते हैं की बर्फ से भी आग पैदा की जा सकती है।
  30. आप जानते होंगे की सूरज धरती से बड़ा है पर क्या आप जानते है कि सूरज धरती से लाखों गुना बड़ा है यानि सूरज में लाखों धरती समा जाए। इतना बड़ा
  31. गर्मियों के दौरान एफिल टॉवर 15 सेमी लंबा हो सकता है।
  32. आपने डीएनए के बारे में सुना होगा। यदि किसी मनुष्य के डीएनए को पूरा खोल दिया जाए, तो वह इतना लंबा होगा कि उससे हम सूरज से प्लूटो, और फिर प्लूटो से सूरज तक कि दूरी नाप पाएँगे।
  33. पृथ्वी का तीन चौथाई हिस्से में जल है, पर मौजूद कुल पानी में से 97 प्रतिशत पानी नमकीन है। इसी कारण से हमारे पास पीने लायक केवल 1 प्रतिशत पानी है।
  34. आपको जानकर शायद अजीब लगे पर ऑक्टोपस के पास तीन दिल होते हैं
  35. अंतरिक्ष के यात्रा करके जब कोई अंतरिक्ष यात्री धरती पर लोटता है तब उसकी लंबाई 2 इंच बढ़ी होती है क्योंकि रीड की हड्डी में मौजूद लचीली हड्डिया गुरुत्वाकर्षण बल की गैरमौजूदगी में फैलती है।
  36. विश्व का पहला कंप्यूटर “ENIAC” 27 टन का था, जो की एक हॉल जितना विशाल था।
  37. आपको शायद यकीन न आये ! पर यह सच है की जब चांद ठीक आपके सर के ऊपर होता है तब आपका वजन थोड़ा कम हो जाता है।
  38. एक अनुमान लगाया जा रहा है की सूरज आने वाले 5 बिलियन वर्षो तक ही प्रकाश दे पायेगा उसके बाद उसकी ऊर्जा समाप्त हो जाएगी।
  39. आप ने यही सुना होगा की इंटरनेट तथा वर्ल्ड वाइड वेब (www) एक ही हैं पर क्या आप जानते हैं यह दोनों अलग अलग चीजें हैं। इंटरनेट नेटवर्क का एक वैश्विक नेटवर्क है, जबकि वेब, जिसे औपचारिक रूप से वर्ल्ड वाइड वेब (www) भी कहा जाता है, सूचनाओं का संग्रह है जिसे इंटरनेट के माध्यम से एक्सेस किया जाता है। इस अंतर को देखने का एक और तरीका है; इंटरनेट बुनियादी ढांचा है जबकि वेब उस बुनियादी ढांचे के शीर्ष पर सेवा है।
  40. शिशुओं में वयस्कों की तुलना में लगभग 100 हड्डियां अधिक होती हैं।

Leave a Comment