सेहत के लिए रामबाण है काला लहसुन : धरती का सुपरफूड

Black garlic
Black garlic – Image from Wikipedia Commons

सफ़ेद रंग का लहसुन तो आपने खाया ही होगा। और इसके औषधियों गुणों के बारे में बह जानते होंगे, लेकिन क्या आपने कभी काला लहसुन खाया है। काला लहसुन औषधियों गुणों की खान है। इसमें जादुई गुण होते हैं। यह ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है, कलेस्ट्रॉल कम करता है, कार्डियोवस्कुलर डिजीज का खतरा कम करता है, सेल्स के लिए अच्छा होता है साथ ही इम्यूनिटी भी बूस्ट करता है।

Contents

काला लहसुन क्या है

काले लहसुन में भी सामान्य लहसुन की तरह एलिसिन, प्रोटीन, सैपोनिन, फ्लैवोनॉइड, एन्ज़ाइम तथा विटामिन बी पाए जाते हैं। जबकि इसमें ऐंटीबैक्टीरियल, ऐंटीवायरल के गुण भी पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए गुणकारी साबित होते हैं। सामान्य लहसुन को पकाकर काला लहसुन बनाया जाता है।

इसके लिए लहसुन को दो सप्ताह तक भिन्न-भिन्न तापमानों पर पकाया जाता है। इसके बाद लहसुन की कलियां सूख जाती है अथवा जल जाती है। इस वजह से लहसुन का रंग काला हो जाता है। जबकि लहसुन के छिलके का रंग भूरा हो जाता है। इस अभिक्रिया से लहुसन में ऐंटीऑक्सिडेंट्स गुण बढ़ जाते हैं, जिसके कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

काला लहसुन जब फर्मेंटेशन प्रक्रिया से गुजरता तो इसके भीतर जो ऐंटीऑक्सिडेंट्स बनते हैं वे यूनीक होते हैं। जिसके एंटी-इन्फ्लैमेटरी फायदे हैं। इसके अलावा इसके भीतर पॉलिफेनॉल, फ्लेवोनॉइड और अल्कलॉइड की मात्रा भी अधिक होती है।

मोटापा कम करने में मदद करे

विशेषज्ञों की मानें तो इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स और पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बढ़ते वजन को कम करने अथवा नियंत्रित करने में सहायक होते हैं। इसके लिए आप रोजाना काले लहसुन का सेवन कर सकते हैं।

इम्यून सिस्टम को करे मजबूत

सामान्य लहसुन की तुलना में काला लहुसन अधिक फायदेमंद होता है। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। जबकि ऐसा माना जाता है कि बौद्धिक विकास में भी यह फायदेमंद होता है।

कैंसर से करे बचाव

काला लहसुन पेट के कैंसर, ब्लड कैंसर और कोलन कैंसर के इलाज में काफी मददगार साबित होता है। इसके सेवन से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है।

इसके साथ ही लिवर की समस्या के लिए भी काफी असरदार होता है। इसके सेवन से लिवर को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता है। काला लहसुन लिवर डैमेज से बचता है साथ ही यह ब्रेन के लिए भी अच्छा होता है।

डायबिटीज को रोकने में काफी फायदेमंद

काला लहसुन अपनी डाइट में नियमित रूप से शामिल करते है तो इससे आप अपने ब्लड शुगर को आसानी से नियंत्रित रख सकते हैं।

कई शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि जिन चीजों में काफी ज्यादा मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं वो डायबिटीज को रोकने के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। फ्रंटियर्स इन फिजियोलॉजी में प्रकाशित समीक्षा के अनुसार शोधकर्ताओं ने पाया है कि काला लहसुन आपको डायबिटीज से भी बचा सकता है।

दिल को बनाये मजबूत

काला लहसुन खून के बहाव में मदद करता है। दिल के धड़कन की अनियमितता में सुधार करता है। और ह्रदय के अन्य विकारों को भी सही करता है। काले लहसुन में ताजे लहसुन की तुलना में लगभग पांच गुना अधिक पॉलीफेनोल होते हैं, जो आपके दिल को क्षति से बचाने में अधिक प्रभावी बनाता है।

Leave a Comment