भारत के 5 सबसे जहरीले और घातक साँप

पूरे भारत में लगभग 270 किस्म की सापों की प्रजातियां पायी जाती हैं। इनमे लगभग 50 प्रजातियाँ ऐसी हैं जो जहरीली होती हैं लेकिन इनमे केवल 15 प्रजातियाँ ही बहुत अधिक जहरीली होती हैं जिनके काटने से मौत हो सकती है।

आकड़ों के अनुसार भारत में हर साल लगभग 46000 लोगों की मृत्यु साँप काटने के वजह से होती है। जो की पूरे संसार में सापों के काटने के वजह से हुई मौत का आधा है।

सापों की चार सबसे जहरीली प्रजातियाँ जो कि भारतीय उपमहाद्बीप (खासकर भारत) में सापों से होने वाली सबसे ज्यादा मौतों का कारण है को “The Big Four” कहा जाता है। ये चार हैं Indian krait (भारतीय करैत), Russell’s viper (दबौया सांप), Indian saw-scaled viper (अफई ), Indian cobra (भारतीय कोबरा, नाग).

इन चारों में से भारतीय करैत भारत में सांप के कारण हुई सबसे ज्यादा मौतों के लिए जिम्मेदार है। दूसरे नंबर पर दबौया सांप, तीसरे पर अफई और चौथे पर भारतीय कोबरा है।

Contents

1. Indian Krait (भारतीय करैत)

Indian krait
Indian krait

भारतीय करैत भारत का सबसे बिषैला सांप है। इसे Blue krait के नाम से भी जाना जाता है। करैत ज्यादातर रात में निकलते हैं। ये सोते हुए आदमी के बिस्तर में घुसकर काट लेते हैं और इनके दाँत इतने पतले होते है कि अक्सर इंसान को पता ही नहीं चलता और सोते में ही उसकी मृत्यु हो जाती है। इनके ज़हर Neurotoxic होता है जिससे लकवा मार जाता है। इनके एक बार काटने से इतना जहर निकलता है जिससे 60 लोगों की जान जा सकती है। इनकी 12 प्रजातियां और 5 उपप्रजातियाँ हैं। भारत में हर साल लगभग 10,000 मौतों के जिम्मेदार करैत होते हैं। इनके काटने से 45 मिनट के अंदर मृत्यु हो जाती है।

2.Russell’s viper (दबौया सांप)

Russell’s viper

इसे भारत में ‘कोरीवाला’ के नाम से भी जाना जाता है। ये मुख्यतः पंजाब और पश्चिम बंगाल में पाया जाता है। ये रात्रिचर होता है और अक्सर वाहनों के अंदर चुप कर बैठ जाता है। ये ‘करैत’ से कम जहरीला होता है लेकिन फिर भी बहुत खतरनाक होता है। ये बहुत ही गुस्सैल और फुर्त होता है और बिजली की तेज़ी से हमला करता है। इसे नाम दिया गया है स्कॉटलैण्ड के एक उभयसृपविज्ञानी (herpetologist) “Patrick Russell” के नाम पर, जिन्होंने सबसे पहले भारतीय सापों का वर्गीकरण किया था। इसके काटने पर दिमाग की नसें फैट जाती है और बहुत ही दर्द होता है। लगभग 45 मिनट के अंदर मृत्यु हो जाती है।

3.Indian saw-scaled viper (अफई)

Saw-scaled viper

सॉ स्केल्ड वैसे तो आकर में ज्यादा बड़े नहीं होते लेकिन बहुत ही गुस्सैल, चिड़चिड़े और बहुत ही आक्रामक होते हैं। इनकी आक्रामकता और इनका घातक जहर इन्हे बहुत ही खतरनाक बना देती है। इनकी खास पहचान इनकी सामान्य से बड़ी आँखें होती है। जब ये डरते है तो खुद को C आकार में मोड़ लेते है और अपने अपने शरीर को रगड़ते है जिससे सरसराहट जैसी आवाज आती है। इनके कारण भारत में हर साल लगभग 5000 मौतें होती हैं।

4. Indian Cobra (भारतीय कोबरा)

Kobra

भारतीय कोबरा को नाग के नाम से भी जाना जाता है। हिन्दू धर्म में इन्हे नाग देवता के रूप में पूजा जाता है। हालाँकि ये इसका बिष करैत जितना घातक नहीं होता और ये ज्यादा आक्रामक भी नहीं होता लेकिन भारत में बहुत से लोग इनके काटने से मरते हैं क्योंकि यह सभी जगह बहुतायत (अधिक मात्रा) में पाया जाता है। यह चूहे खाता है जिसके कारण अक्सर यह मानव बस्तियों के आसपास, खेतों में एवं शहरी इलाकों के बाहरी भागों में पाया जाता है। वयस्क नाग की लंबाई 1 मीटर से 1.5 मीटर (3.3 से 4.9 फिट) तक हो सकती है।

5. King Cobra (किंग कोबरा )

King Cobra

नागराज या किंग कोबरा पूरे विश्व का सबसे लम्बा जहरीला सांप है। इसे भगवान शिव के गले का नाग माना जाता है। यह भारत का राष्ट्रीय सरीसृप है। इसकी लम्बाई 13 से 15 फ़ीट तक होती है जो कि एक इंसान का लगभग ढाई गुना है। ये अपने सिर को 6 फीट तक उठा सकते हैं। हालाकि ये बहुत जहरीले होते है लेकिन ये शर्मीले भी होते है और अक्सर इंसानो से दूर रहते हैं। ये ज्यादातर नम जंगलों, दलदल और बांस के वनों में रहते हैं। इसी वजह से इनकी वजह से बहुत ही कम लोगों की मृत्यु होती है। लेकिन जब ये आक्रमण करते है तो कई बार काटते है और 2 मीटर दूर से ही आँखों में जहर थूककर किसी को अंधा बना सकते हैं। इनके काटने से 30 मिनट के अंदर मृत्यु हो जाती है।

Leave a Comment